फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं का मीट की दुकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की बिजरौल रोड पर बृहस्पतिवार को युवाओं ने नवरात्र के मद्देनजर नगर में मीट की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को युवा प्रियवत राणा और बबलू मलिक के संयुक्त नेतृत्व में बिजरौल रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। समाजसेवी बबलू मलिक ने कहा नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है, लेकिन अभी भी नगर व क्षेत्र में संचालित मीट की दुकानें पुलिस व तहसील प्रशासन ने बंद नहीं कराई, जबकि पर्व से पहले ही युवाओं ने एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन को शिकायत की , लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा नगर में कई जगहों पर मंदिरों के पास मीट की दुकानें संचालित हैं, इससे लोगों को पूजा करने मेें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें प्रियवत राणा, गौरव मलिक, सन्नी चौहान, रवि चौहान, सचिन चौहान, इकबाल, महेन्द्र, धन सिंह, बसंत तोमर रहे। एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने कहा जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें