फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मोदी के देश के नाम संबोधन को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के सभागार में पंडित दीनदयाल के जन्मशताब्दी वर्ष एवं स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री का कर्तल ध्वनि से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने उभय विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अतुल जैन ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उभय विभूति स्वामी विवेकानंद एवं पंडित दीनदयाल संकल्प सिद्धि के आदर्श थे। आज उसी संकल्प सिद्धि के उसी महायज्ञ में आहुति देने का वक्त है। संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि विवेकानंद के अंदर एक ज्वाला धधक रही थी। आत्म विश्वास उमड़ रहा था। उसी विश्वास का परिचय देते हुए उन्होंने अपनी संस्कृति व सभ्यता का प्रचंड समस्त विश्व में फहराया। मानव मात्र के विकास का मार्ग सौहार्द का मार्ग विश्व को दिखा दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विरेंद्र सिंह, समस्त शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें