फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद करने पर तुली सरकार- सोमपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट / दाहा (बागपत)। कस्बा टीकरी में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की पंचायत हुई। इसमें शीघ्र बकाया भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।
विज्ञापन

पंचायत में रालोद के प्रदेश महासचिव सोमपाल राठी ने कहा वर्तमान समय में प्रदेश का किसान मजदूर बदहाली के दौर से गुजर रहा है। किसान के गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक सरकार नहीं दिला पाई है। गन्ने पर जो लागत किसान की आ रही है, सरकार उसे भी देने के मूड में नहीं है। किसान को अभी तक भुगतान नहीं मिला है। नया पेराई सत्र आरंभ होने जा रहा है। यदि शीघ्र ही बकाया भुगतान न किया तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। इसकी अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की। संचालन राजवीर ने किया। इसमें आनंद प्रकाश, नसरू, मोनू, हाजी हसन, श्रीपाल, शीशपाल, बह्म प्रकाश, ओमपाल, इंद्रपाल, बिट्टू, जयबीर, ओमबीर, जग्गू, सतबीर, मोनू, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें