वन महोत्सव के मौके पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने वन क्षेत्र में पौधरोपण किया। हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की गई। साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने पौधरोपण किया।
पुलिस लाइन स्थित वन क्षेत्र में हरिशंकरी वाटिका का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ों का जीवन में बहुत महत्व होता है। शुद्ध जलवायु और जीवनदायिनी ऑक्सीजन से लोगों की सांसे चल रही हैं। उनके साथ डीएफओ अदिति शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब की और से वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में पौधरोपण किया गया है। मुख्य अतिथि रीजनल चेयरमैन पंकज गुप्ता रहे। मौके पर लायन अभिमन्यु गुप्ता, पंकज अग्रवाल, डॉ. कमला अग्रवाल, प्रदीप जेन, डॉ. राधेश्याम, प्रदीप जैन, अशोक कुमार, वासुदेश, रामकिशोर, जयपाल सिंह, अश्वनी मानव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, पिलाना में नेहरू इंटर कॉलेज के छात्रों ने पौधरोपण पर जागरूकता रैली निकाली। नारे और स्लोगनों के माध्यम से पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने भी लोगों को पेड लगाने का आह्वान किया। जिला मंत्री मनुदेव त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक त्यागी, प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।