फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने देश को बदला : कांता कर्दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने देश को बदला : कांता कर्दम
विज्ञापन

बागपत। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा भाजपा सरकार ने देश को बदलने का काम किया है। इसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की 72 योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

शहर के परशुराम भवन में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी जनकल्याण सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 72 जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं भरी जिंदगी से छुटकारा दिलाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और निर्धन लोगों को आसरा मिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना से हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच रहा है। सुकन्या योजन से बेटियों के लिए सही पहल की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसमें जिला महामंत्री मोहन बेदी, नगर संयोजक रामकिशन, सुदेश चौहान, नगराध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रकाश मलिक, जय कुमार, शीतल प्रसाद, विनय त्यागी, रिकी सैनी, रजत उपाध्याय, टीटू, मुनेश, शिवम, कमलेश, संतोष, साजिदा, सरिता, कश्मीरी, जयवीरी, दया चंद, सुरेश, ओमप्रकाश, रूबीना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें