फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहैड़ा में महापंचायत आज, ले सकते है बड़ा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
अहैड़ा में महापंचायत आज, ले सकते है बड़ा निर्णय
विज्ञापन


बागपत। खेतों से गुजारी जा रही हाईटेंशन लाइन का मुआवजा न मिलने के विरोध में किसानों का अहैड़ा में 15 दिन से धरना जारी है। इस मामले में अभी तक अफसरों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। अब रविवार को किसानों की महापंचायत होगी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें किसान बड़ा निर्णय ले सकते है।
विज्ञापन

बागपत से बरसिया बिजलीघर पर हाईटेंशन लाइन का निर्माण चल रहा था। बगैर मुआवजे के लाइन खिंचने के विरोध में पाबला-बेगमाबाद, अहैड़ा, दुड़भा, हरचंदपुर, ढ़िकौली समेत कई गांवों के किसानों ने अहैड़ा गांव में काम रुकवा दिया था। जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसान अहैड़ा गांव में नौ जून से धरने पर बैठे हैं। किसानों ने डीएम से भी वार्ता की। लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकाला। इससे किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले महापंचायत करने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद भी प्रशासन पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। रविवार (आज) महापंचायत होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर का कहना है कि इसमें यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत शामिल हो सकते है। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें