फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भागोट गांव में 20 बंदरों की मौत, तालाब में मिले शव

Fri, 16 May 2025 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। भागोट गांव में 20 बंदरों की मौत हो गई, जिनके शव बृहस्पतिवार सुबह तालाब में पड़े हुए मिले। इसका पता चलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बंदरों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाकर जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबवा दिया। उधर तालाब किनारे निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में डूबने से बंदरों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। भागोट गांव में बंदरों के शव मिलने का पता चलने पर वहां ग्रामीण एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब से शवों को बाहर निकलवाया। बंदरों के शव दो-तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं और बदबू आने के कारण वहां जाकर देखने पर शव पड़े मिले। उधर जांच के बाद पुलिसकर्मी भी वापस लौट गए। ग्रामीणों ने खुद ही जेसीबी से गड्ढा खोदकर बंदरों के शव दबाए। उधर बंदरों की मौत होने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस मामले में गांव के काशीराम ने बताया कि ग्रामीणों ने बंदरों के शव पड़े होने की सूचना दी तो वहां जाकर गड्ढे में शव दबवा दिए गए। दावा किया जा रहा है कि तालाब के पास एक मकान का निर्माण हो रहा है और उसके सेफ्टी टेंक में गिरने से बंदरों की मौत हुई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें