फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के सीसीओ समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल के सीसीओ समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बागपत। सहकारी चीनी मिल बागपत के संविदा गन्ना विकास निरीक्षक को बंधक बनाकर पीटने एवं मुंह में पिस्टल डालने के मामले में कोतवाली पर सीसीओ समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मिल में संविदा पर गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर तैनात ओमसिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि एक फरवरी की रात करीब आठ बजे दो युवक मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी राम स्नेही के आवास पर बुलाने की बात करते हुए उसे अपने साथ कार में मिल कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के मकान ले गए। उस व्यक्ति के इशारों पर युवकों ने उसकी पिटाई की। व्यक्ति ने पिस्टल उसके मुंह में डाली तथा मारकर यमुना नदी में डालने की धमकी दी। दो घंटे तक टॉर्चर किया गया। उसका मुंह भी काला किया गया। उससे मुख्य गन्ना अधिकारी के पैर पकड़वाए गए। बाद में कनपटी पर लोहे की भारी वस्तु से प्रहार किया। उसके एक कान से सुनना और एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। उसे लगातार धमकी मिल रही है। उसने अपनी सुरक्षा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में शुक्रवार को आरोपित मुख्य गन्ना अधिकारी रामस्नेही के अलावा बब्बू निवासी ढ़िकौली और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाल शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें