बागपत। शहर की माता कालोनी निवासी बबलू पुत्र अलीमूद्दीन ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। उसने मोहल्ले में ही एक व्यक्ति का मकान बनाया था। उस पर 1300 रूपये उधार है। शुक्रवार की सुबह वह रूपये मांगने गया तो उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने वारंटी पकड़ा
छपरौली। पुलिस ने वारंटी गुलाब पुत्र अजब सिंह निवासी बौढा को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश न होने पर उसके गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया।