बागपत। डाकघर में पासपोर्ट दफ्तर के संचालन के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के ओएसडीए ने एसडीएम विवेक कुमार यादव के साथ निरीक्षण किया।
सोमवार को मंत्री के ओएसडी आईएएस अधिकारी अशोक कुमार ने एसडीएम विवेक कुमार यादव के साथ डाकघर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डाकघर में इसका शुभारंभ होगा। कार्यालय के लिए जितनी भूमि चाहिए, उसकी पैमाईश कराई गई। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की पूरी टीम ने विभागीय अधिकारियाें के साथ कक्षों के हिसाब से पैमाईश कराई। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि पासपोर्ट ऑफिस का संचालन के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। तहसीलदार रामनयन सिंह, लेखपाल विवेक कौशिक, सौरण सिंह यादव, बलवीर सिंह चौहान, आनंद शर्मा, जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।