बागपत। शहर के मुख्य मार्गों पर डिवाइडर पर लगाई रेलिंग समस्या बन गई है है। अंधेरा होते ही हादसे का कारण बन रही है। हर रोज वाहन चालक घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद सिस्टम सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। रेलिंग के बराबर में मिट्टी से भी हादसे का करण बन रही है। राष्ट्रवंदना चौक पर दिल्ली रोड, मेरठ रोड, बड़ौत रोड और कोर्ट रोड पर विकास प्राधिकरण की ओर से रेलिंग इस लिए लगाई गई की वाहनों का आवागमन सुचारु रहे, लेकिन यह व्यवस्था अब परेशानी बन गई है। जगह-जगह से रेलिंग टूटी पड़ी है। इस कारण क्षेत्र में हर रोज हादसे हो रहे हैं। रात के समय वाहनों के लिए यह रेलिंग बड़े हादसे का कारण बन रही है।
कोर्ट रोड के दुकानदार राजेश खुराना ने कहा कि टूटी रेलिंग हादसों को न्योता दे रही है। रात में परेशानी का कारण बन जाती है। इसे ठीक कराया जाना जरूरी है।
ढाबा संचालक श्याम ने कहा कि रेलिंग के कारण वाहन चालक घायल हो रहे हैं। रात के अंधेरे में यह दिखाई नहीं देती है।
ढाका संचालक योगेश कुमार ने कहा कि लाखों रुपये खर्च करके रेलिंग लगाई गई थी, लेकिन अब यह परेशानी बन गई है।
फल विक्रेता सूबे सिंह ने कहा कि रेलिंग में लगने से बाइक सवार घायल हो चुके हैं। जगह कम होने के कारण रेलिंग से टकराकर घायल हो जाते हैं।