बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें मंगलवार को बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ केे प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ई-कुबेर प्रणाली के तहत केवल 35 विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन भुगतान करके शेष 36 विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन लटका रखा है। शिक्षा निदेशक की कड़ी नाराजगी पर भी मार्च 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पत्रावलियां उपशिक्षा निदेशक मेरठ को नहीं भिजवाई जा रही है। नवीन पेंशन का कटौती का ब्यौरा भी कई दौर मेें समीक्षा के उपंरात भी नहीं दिया जा रहा है। मृतक आश्रित की नियुक्ति में रिश्वत की मांग की जा रही है। बैठक में 22 जनवरी को मेरठ मेें होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन शिक्षक नेता कुलदीप तोमर ने किया। बैठक में संजय कुमार, इंद्र्रपाल, पंकज शर्मा, अजयराज शर्मा, सूबे सिंह, सोमपाल, रामबीर, डा. जाकिर हुसैन आदि शामिल रहे।
उधर, उप्र माध्यमिक शिक्षक दबथुवा गुट के पदाधिकारियों की बैठक आवास विकास कॉलोनी मेें जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह की अध्यक्षता ने की। धर्मेंद्र खोखर के संचालन मेें हुई, इसमें लखनऊ में 21 जनवरी को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने पर मंथन किया। इसमें कंवर पाल, परिक्षेत्र प्रभारी स्वराज पाल दुहूण, जयवीर सिंह, राजेंद्र तोमर, सुभाष, जितेंद्र, कृष्णपाल आदि हे।