बागपत। झारखंड के रांची में 18 दिन तक खादी सह सरस महोत्सव हुआ। इसमें बड़ागांव के मुस्कान स्वयं सहायता समूह को बेस्ट सरस स्टॉल सम्मान मिला है। झारखंड की राज्यपाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीडीओ पीसी जायसवाल और एनआरएलएम के उपायुक्त हुब लाल ने समूह संचालकों का हौसला बढ़ाया है।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की उम्मीदों को नई उड़ान मिली है। स्वरोजगार तो मिला ही है, इसके अलावा उन्होंने अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिलाया है। जिसका नतीजा यह है कि अब वह घरों में ही खुद का व्यापार महिलाएं चला रही है। यह ही जिले के उत्पाद की देश में मांग बढ़ रही है। बड़ागांव में चल रहे मुस्कान स्वयं सहायता समूह ने झारखंड के रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में 20 दिसंबर से छह जनवरी तक खादी सह सरस महोत्सव में स्टॉल लगाया। महोत्सव के समापन पर बेस्ट सरस स्टॉल से झारखंड की राज्यपाल द्रोपदो मुर्मू ने सम्मानित किया। उनका हौसला बढ़ाया। खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया । बागपत पहुंचने पर सीडीओ पीसी जायसवाल और एनआरएलएम के उपायुक्त और डीडीओ हुब लाल ने समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समूहों के गठन से नई उम्मीद मिली है। स्वरोजगार कर खुद के पैरों पर खड़ी हो रही है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरणा लेनी की अपील की।