बागपत। हिमाचल प्रदेश के कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में खेकड़ा के देव कृष्ण पब्लिक स्कूल की बालिका वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।
स्कूल प्रबंधक सोनू यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग की टीम ने भाग लिया। तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्षेत्र सहित स्कूल का गौरव बढ़ाया है। लीग मैचों में टीम ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश की टीमों को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई । यहां पर गुजरात की टीम को हराया। खेकड़ा सीओ राजीव प्रताप, थानाध्यक्ष शिवप्रकाश, आशू यादव, राज कुमार चौधरी, एनआईएस कोच पवन कुमार, पीटीआई सोनू त्यागी, महक सिंह, किरण उस्ताद, तेजवीर सिंह, ओम शर्मा, जय कुमार, सीमा , सरला यादव, नीरज नैन, गौतम शर्मा, कोमल यादव, एमएम डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
पीयूष तोमर ने जीता खिताब
बागपत। बॉक्सिंग कोच सरिता सिंह ने बताया कि यूपी स्टेट स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला बॉक्सिंग संघ के मुक्केबाज पीयूष तोमर ने उत्तम बॉक्सर का खिताब जीता। जिला बॉसिंग संघ के महासचिव एवं कोच यशवीर सिंह ने जीत की बधाई दी।
खो-खो में हैप्पी हाउस और चैंपियन हाउस बना विजेता
बागपत। ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल गौरीपुर जवाहर नगर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता को दूसरे दिन समापन हुआ। दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ हुई। इसमें प्राइमरी बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, कृष द्वितीय और कृष्णा तृतीय रही। जबकि सब जूनियर में सगुन प्रथम, वंश द्वितीय और खुशाल तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में राहुल प्रथम, अनमोल द्वितीय और उत्तम तृतीय रहा। सीनियर वर्ग में मोनू प्रथम, सुएब द्वितीय और रोहित तृतीय रहा। बालिका प्राइमरी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनिया प्रथम, अंशिका द्वितीय, निकिता तृतीय, जूनियर वर्ग में शिवानी प्रथम, डिंपल द्वितीय इंशा और तनु तृतीय, सीनियर वर्ग में काजल प्रथम, तनु द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रही। खो-खो में बालिका वर्ग की हैप्पी हाउस, बालक वर्ग की चैंपियन हाउस ने फाइनल मुकाबला जीता। प्रबंधक मनोज कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।