फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जुलाहा और कोरी जाति के लोगों को मिलेगा एससी का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिंदू जुलाहा, कबीर पंथी बुनकर, कोरी और कोली जाति के लोगों के लिए खुशखबरी है। शासन ने इनके अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र बनाने के लिए प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को निर्देशित किया। समाज के लोग काफी समय से मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बागपत में कई बार इस मुद्दे को लेकर हंगामा हो चुका है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कोरी समाज के लोगों का एससी का प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे थे। प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर जिले में कई बार प्रदर्शन हुआ। एससी / एसटी आयोग के अध्यक्ष को समस्या से अवगत कराया । शासन ने निर्देश दिए हैं कि कोरी अनुसूचित जाति के वह तथाकथित व्यक्ति जो अपने को हिंदू जुलाहा, कबीरपंथी बुनकर, कोरी जाति के हैं, उनके भी प्रमाणपत्र निर्गत होंगे। प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने बागपत डीएम को इसके लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, रामपुर, बागपत, फिरोजाबाद के हिंदू जुलाहा और कोरी समाज के सैकड़ों लोगों को भी परेशानी का सामना करन पड़ राह है। हजारों परिवारों की समस्या को ध्यान में रखकर शासन ने आदेश में संशोधन कर इन्हें भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

आवेदकों को देना होगा शपथ पत्र
बागपत। ऐसे आवेदकों से उनके कोरी अनुसूचित जाति होने का शपथ पत्र प्राप्त कर भलीभांति जांच पड़ताल, निरीक्षण कर प्रमाणपत्र नियमानुसार निर्गत करने कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें