फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ही होती है बेटी की सबसे अच्छी दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेटी चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए पर मां के लिए वो उसके जिगर का टुकड़ा ही रहती है। बेटी के लिए भी मां से बढ़कर कोई दोस्त नहीं हो सकता। वो अपनी हर परेशानी लेकर मां के पास जाती है। अपनी हर परेशानी के समय उसे सबसे पहले बताती है। सही मायनों में हर मां की परछाईं है उसकी बेटी।
विज्ञापन

ऐसे में पहली बार पीरियड्स होने पर मां ही वो इंसान होती है, जिसके पास बच्चियां जाती हैं। वहीं उन्हें पूरी जानकारी दे सकती हैं। पर आज भी बहुत सी बच्चियां कपड़े के इस्तेमाल के कारण संक्रमण का शिकार हो जाती हैं। साथ ही महीने के उन मुश्किल दिनों में स्कूल मिस कर देती हैं। पीरियड्स के कारण आज भी साल के तकरीबन 60 दिन बच्चियां स्कूल नहीं जा पातीं। इन दिनों में उनका आत्मविश्वास भी काफी कम हो जाता है। स्कूल मिस करने से उनकी पढ़ाई का नुकसान तो होता ही है, साथ ही तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला लेकर आ रहे हैं एक खास कार्यक्रम ‘सपनों की उड़ान’। इस वर्कशॉप में शहर की सभी मां-बेटियों को आमंत्रित किया जा रहा है। यहाँ पीरियड्स से संबंधित बच्चियों की सभी जिज्ञासाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही महिला डॉक्टर्स कपड़े के इस्तेमाल से होने वाली दिक्कतों के बारे में भी विस्तार से बताएंगी।
विज्ञापन

18 नवंबर को बागपत के कोर्ट रोड स्थित श्री दिगंबर जैन अतिथि भवन में दोपहर दो बजे से होने वाले व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला ‘सपनों की उड़ान’ में इस नाजुक विषय पर आपसे रूबरू होने आ रही हैं टेलीविजन की मशहूर अदाकारा माही विज।
विज्ञापन


यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
बागपत। रजिस्ट्रेशन के लिए 9266445445 पर मिस्ड कॉल दीजिए या 9711260773 पर अपना और अपने शहर का नाम व्हाट्सएप कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें