फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी न होने से गंदे पानी से फैल रहे संक्रामक रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विजयनगर बड़का रोड गली नंबर 6 में गंदे पानी की निकासी होने के कारण मोहल्ले के लोगों में संक्रामक रोग फैल रहा हैं। उनके बच्चे स्कूलों में जाने से कतरा रहे हैं। इस संबंध मेें मोहल्ले के लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को भी दूसरे दिन मोहल्ले के लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम से मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि विजयनगर मेें काफी समय से गंदे पानी की निकासी का रास्ता न होने के कारण गलियों में पानी भरा है, जिसके चलते वहां संक्रामक रोग फैल रहे हैं, लोग खाज, खुजली, बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। मोहल्ले के सादिका, साहिनी, लाल्ली, अरशद, आदि के पैर गले हुए हैं। वहां के निवासियों का कहना है कि उनके बच्चों को स्कूल मेें आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई, चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर पानी की निकासी नहीं हुई तो तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें