बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर और बाघू और विकास भवन का निरीक्षण किया। स्कूल में उन्हें काफी कमियां मिलीं। आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। छात्रों की संख्या कम थी। संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देशित किया।
शनिवार को सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन का निरीक्षण किया। कक्षा में अंधेरा मिलने पर एलईडी लगवाने और डीडीओ को समय पर सभी डाक को पहुंचवाने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। कर्मचारी कैंटीन का भी निरीक्षण किया। संतोषपुर एवं बाघू के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। संतोषपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में हैंडपंप खराब मिला। ग्राम सचिव को चालू करवाने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था चौपट मिली। जानकारी करने पर पता चला सफाई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित है। डीपीआरओ निलंबन की कार्रवाई के लिए आदेशित किया। बच्चों की संख्या कम मिलने पर बीएसए से अन्य विद्यालयों में अध्यापकों को तैनात के लिए लिखा।
जांच के दौरान स्कूल के मिड-डे मील रजिस्टर का रखरखाव ठीक नहीं मिला। सूचनाएं गलत भरी मिलीं। पंजिका में प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर भी नहीं मिले। बीएसए को अपने स्तर से कमियों का निस्तारण के लिए निर्देशित किया। 12:10 बजे तक भी आंगनबाड़ी केंद्र पर बंद मिला। बुलाने के बाद ही आंगनबाड़ी सहायक उपस्थित हुई। उसने बताया आठ बजे से 12 बजे के केंद्र का खुलने का समय है। डीपीओ से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए। रोस्टर का डिसप्ले नहीं कराने पर सचिव को प्रतिकूल प्रवृष्टि डीडीओ आदेश दिए। बाघू के प्राथमिक विद्यालय की छात्रा द्वारा स्पेलिंग बताने पर खुशी जताई। यहां भी सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनकी भी निलंबित की संस्तुति के लिए कहा।