फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूूल की निर्देशिका शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा व अभिषेक शर्मा ने गणेश प्रतिमा के सम्मुख पुष्पार्पित किए। गौरव शर्मा ने छात्र-छात्राओं को गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन के बारे में जानकारी दी। इस पर छात्र-छात्राओं ने गणपति बप्पा मोरिया रे, जय जय गणेश देवा आदि गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य व देवेंद्र ने बताया कि किसी भी धार्मिक आयोजन मेें ईश्वर की पूजा करने से पहले गणपति की पूजा की जाती है। तभी पूजा सफल मानी जाती है। समृद्धि और सुख समृद्धि प्रदान करने वाले देवता गणपति ही हैं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विजयीभव विद्यापीठ कोताना रोड पर चेयरमैन सतीश मान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को गणेश चतुर्थी के बारे जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गणेश चतुर्थी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में गणेश चतुर्थी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रबंधक आनंद चौधरी ने भगवान गणेश के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें