फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत व्यक्तित्व थे मुनि तरुण सागर- सुरत्न सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्री 1008 अजित नाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी मंडी बड़ौत के तत्वावधान में विहर्ष सभागार सत्यवती जैन धर्मशाला में मुनि तरुण सागर विन्यांजलि सभा में युवा जैन संत मुनि श्री सूरत्न सागर महाराज ने कहा मुनि श्री तरुण सागर महाराज एक अद्भुत व्यक्तित्व थे, उन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु में दीक्षा धारण की। मुनि श्री ने कहा मुझे भी एक बार विहार के समय मुनि तरुण सागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ और उन्हें उन्होंने मुझे अपार स्नेह दिया और उनसे बहुत सी बातें मुझे सीखने को मिली। वास्तव में मुनि तरुण सागर महाराज एक ऐसे सूर्य के समान थे, जिन्होंने भारत की नहीं पूरे विश्व में अपना प्रकाश फैलाया।
विज्ञापन

उन्होंने आम जन के अंतर्मन को भीतर तक झकझोर दिया। मुनि तरुण सागर महाराज कहते थे कि मैं भगवान महावीर को मंदिर की जगह चौराहे पर लाना चाहता हूं अर्थात भगवान महावीर की शिक्षाएं केवल दिगंबर समाज तक ना रहकर समूचे देश में फैले तथा लोग अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करें, एक दूसरे से प्रेम करें ।भाई भाई में प्रेम बढ़े तथा जनमानस में प्रेम की भावना अंकुरित हो । सभा में ब्रह्मचारिणी सीमा दीदी तथा मधु दीदी ने भी मुनि तरुण सागर महाराज के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। ब्रह्मचारी सीमा दीदी ने कहा कि हमें अंतिम समय में राधे पुरी दिल्ली जाकर मुनि तरुण सागर जी को प्रतिक्रमण सुनाने का सौभाग्य मिला तथा मुनि श्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। सभा का संचालन डॉक्टर श्रेयांस जैन ने किया। सभा में श्री मांगेराम जैन पूर्व सभासद ने, जैन समाज के मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने, भारतीय जैन मिलन के उपाध्यक्ष राजेश जैन भारती, श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर के मंत्री राजेश जैन, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के मंत्री अनिल जैन, विश्व हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजवीर जी ने मुनि तरुण सागर जी महाराज के प्रति विचार व्यक्त किए तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, अशोक जैन, राजेश जैन, योगेश जैन, मदन लाल जैन, महेंद्र जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, कृष्णा जैन, इंद्राणी जैन, सरला जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें