फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना में गिरा मकान, परिवार के महिला सहित दो बच्चे दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। जिले में बारिश आफत बनकर लोगों के टूटी है। आधा दर्जन से अधिक लोगों के मकान और दीवार गिर गई। मंगलवार की रात में एक परिवार मकान के मलबे में दब गया। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके अलावा अन्य मकान गिरने से कई लोग हल्के घायल हो गए। मकान गिरने से लोगों का लाखों रुपये का घरेलू सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश रुकने के बाद भी मकान गिरने का सिलसिला जारी है। रोशनगढ़ गांव में दो दिन में पांच मकान गिर गए हैं। मंगलवार की रात में पिलाना में राज कुमार प्रजापत का मकान गिर गया। इस दौरान परिवार में कमलेश और उसके दो बच्चे राहुल पिंकी दब गए। पास पड़ोस के लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकला और निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। घटना से बस्ती में सनसनी फैल गई।
बुधवार को सेवाराम पुत्र महेंद्र के मकान की छत गिर गई। इसमें वह मामूली रूप से चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि अन्य दर्जनों मकानों में दरार आ गई। इनके गिरने की आशंका बनी है। कभी भी हादसा हो सका है। पीड़ितों ने बताया वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। मकान गिरने से काफी नुकसान पहुंचा है। रोजमर्रा का सभी सामान नष्ट हो गया है। भूखे मरने के कगार पर पहुंच गए है। बरसात से हुए भारी नुकसान से प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें