फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स की टीम ने जीता हॉकी का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर खेल विभाग ने सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल हॉकी प्रतियोगिता कराई। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर मनाई गई। खेल विभाग ने सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल से हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराई। इसका शुभारंभ स्कूल प्रबंधक एवं भाजपा के मीडिया प्रभारी अजय गोयल और जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने किया। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सेंट एंजेल्स और गेटवे बी टीम के बीच रहा। इसमें दोनों टीमों के बीच रोमांचकारी मैच खेला गया। शानदार प्रदर्शन के बल पर सेंट एंजेल्स की टीम विजय रही। उन्होंने बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला महामंत्री सोनिया चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सर्वदमन त्यागी, नगराध्यक्ष जय कुमार, नगर महामंत्री प्रकाश मलिक किया। इस दौरान एथलेटिक्स संघ के सचिव जेएस आर्य, कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ऋतिका सिंह, अनिल कुमार, विकास सैनी, राजीव कुमार, धीरज पाल, पंकज आर्या, धर्मेंद्र कुमार, सुनील वशिष्ठ, जितेंद्र कौशिक, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।

मेधावियों को सम्मानित किया
चांदीनगर। भागौट गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कोच कृपाल सिंह ने बताया कि खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता कराई। इसमें भागौट की टीम ने मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब की टीम को हराया। कक्षा एक से आठ तक के मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि दीपिका, आर्यन, लक्ष्य, सुमित, रोहन को पुरस्कृत किया। सीनियर सिटीजन तेजपाल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिलाया
बागपत। खेल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आत्म रक्षा का प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि खेल दिवस पर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपेंद्र कुमार के निर्देशानुसार छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। खेलों से मौलिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। छात्राओं को बाल अधिकार, पोस्को अधिनियम, जुवेनाईल अपराध, शिक्षा के अधिकार, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के अधिकार, एंटी रेगिंग से संबंधित विधि जानकारी दी। आठ सितंबर को होने वाली लोक अदालत के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा एवं अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

एथलेटिक प्रतियोगिता एक सितंबर को
बागपत। जिला एथलेटिक संघ के सचिव जगसोरण सिंह आर्य ने बताया कि एक सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम खेमा में बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक प्रतियोगिता होगी। इसमें 14 से 16 वर्ष के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें