जर्जर हाइवे के निर्माण के लिए धरना दिया
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे की जर्जर हालत से क्षुब्ध लोगों ने शुक्रवार को हाइवे पर सांकेतिक धरना दिया और कहा कि गहरे गडढों के कारण शिवभक्त कांवडियों को भी परेशानी हो रही है। यदि जल्द इसका समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को काफी संख्या मेें लोग औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक हाइवे पर पहुंचे और सांकेतिक धरने पर बैठ गए। वक्ताओं में बोबी तोमर का कहना था कि कांवड़ यात्रा तो शुरू हो चुकी है। लेकिन न तो गहरे गडढों को भरने का काम शुरू हुआ है और न ही क्षेत्र के अन्य मुख्य मार्गों पर। सड़कों पर गहरे गड्ढे होने के कारण यहां से गुजरने वाले राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली जाने वाले शिव भक्त कांवडियों को परेशानियों हो रही है। इससे लोगों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन मार्गो पर गडढे भरने व मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो काफी संख्या में एकत्रित होकर उग्र आंदोलन शुरू कर देगा। सांकेतिक धरना देने वालों में राजेन्द्र, पप्पू, रामवीर, पिन्टू मलिक, सुधीर मलिक, रामवीर तोमर, बिजेन्द्र आदि शामिल रहे।