बड़ौत (बागपत)। भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम पर चर्चा की। रविवार को नगरध्यक्ष चन्द्रवीर के आवास पर बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की चर्चा की, जो भारत के लिए हाल के दिनों में गर्व करने वाली बात थी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के साथ खेल हो या सऊदी अरब में पहली बार योग दिवस मनाने की बात, यह साबित करता है कि भारत हर क्षेत्र में दूसरे के लिए अनुकरणीय बन रहा है। योग ने जाति, पंथ और भूगोल से परे जाकर विश्व भर के लोगों को एकजुट होकर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश को गर्व होता है, जब सवा-सौ करोड़ लोग देखते हैं कि हमारे देश के सुरक्षा बल के जवानों ने जल-थल और नभ तीनों जगह योग का अभ्यास किया। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, पार्क, ऊंची इमारत हो या खेल का मैदान, सभी जगह योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में जिला विस्तारक नितिन शर्मा, महामंत्री रविन्द्र राठी, जिला महामंत्री सूरजपाल राठी, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन,जिला उपाध्यक्ष नीरज कौशिक, जिला कोशाध्यक्ष नितिन जैन, नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, जिला प्रभारी आईटी वि. राजन जैन, नगर कोषाध्यक्ष मुदित जैन, जयप्रकाश जैन, नगर उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, मुकेश जांगिड़, कंवरपाल शर्मा, सभासद राकेश जैन, नगर महामंत्री हरिमोहन वर्मा, अश्वनी गहलोत, ममता गुप्ता, सुनीता तोमर आदि मौजूद रहे।
पीएम मोदी के मन की बात सुनी
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा की ओर से प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। नरेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से युवाओं में जोश भर जाता है। बताया डॉ. संजीव, संदीप, डॉ. सृष्टि, प्रवीण, समीर, यादराम मैनेजर, प्रेमराज, गीता रानी, बाला देवी, किरणपाल, गौरव, अभिषेक, विवेक कुमार मौजूद रहे।