बड़ौत (बागपत)।
अनुसूचित जाति के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें हिंदू जुलाहा जाति को अनुसूचित जाति को जोड़कर जाति प्रमाण पत्र बनवाकर लोग फर्जी तरीके से लाभ लेने की जांच कराने की मांग की।
अनुसूचित जाति के लोग शनिवार को तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा हिंदू जुलाहा जाति को अनुसूचित जाति की कोरी जाति के साथ फर्जी तरीके से दोनों जाति से जोड़कर कुछ लोग अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाकर फर्जी तरीके से लाभ ले रहे हैं। उनका कहना था कि उप्र की अनुसूचित जाति की सूची में जो जाति शामिल है, उन्हें भी लाभ मिले। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन देकर बताया कि मानवाधिकार, आरटीआई व अन्य माध्यमों से इसके प्रमाण भी निकलवाए हैं, अनुसूचित जाति की सूची मेें जुलाहा जाति का शामिल होने वाले व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र संख्या 5174 को निरस्त करने के आदेश भी मंडलायुक्त द्वारा किए गए हैं, इस संबंध ज्ञापन में दिया है। उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें प्रताप, रणधीर, सतेंद्र, ओम सिंह, रामफल, किरण पाल आदि रहे।