फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ के चुनाव पर गुटों में बंटे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बार संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ता दो गुटों में बंट गए हैं। मतदाताओं की सूची समेत अन्य बिंदुओं पर अधिवक्ता एक राय नहीं है। हालांकि चुनाव अधिकारी सुभाष चंद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि 14 जून को निर्धारित समय पर नामांकन पत्र की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुभाष चंद त्यागी ने बताया कि 13 जून को उन्हें वर्तमान अध्यक्ष कृष्णपाल और महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी ने बार सदस्यों की संशोधित सूची दी। सहायक चुनाव अधिकारी ओमपाल सिंह तोमर और प्रदीप कौशिक एडवोकेट को बनाया। उन्होंने बताया कि 14 जून को निर्धारित समय पर नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह नौ बजे से जिला बार एसोसिएशन बागपत के बार रूम में मतदान कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल इलाहाबाद से जारी नया नवीनीकरण प्रमाण पत्र और नए पहचान पत्र की प्रति 21 जून से पहले बार कार्यालय में जमा करा दें।
उधर, दूसरे पक्ष के अधिवक्ताओं की मीटिंग हुई। उनका कहना है चुनाव स्थगित रहेगा। एल्डर कमेटी का गठन होना चाहिए। अध्यक्ष और महामंत्री के लेटर पेड पर जारी किए गए, इस प्रेस बयान पर चुनाव स्थगित होने की बात कही गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सभी को नियमानुसार मताधिकार का प्रयोग मिलना चाहिए। इसमें खलील अहमद, केपी सिंह, मूलचंद यादव, जयवीर तोमर, विक्रम सिंह खोखर, नरेंद्र मान, इफ्तखार हसन, राशिद तस्लीम, सतेंद्र खोखर, जयवीर सिंह, राम कुमार राठी, संजय गौड़, विजय तोमर, योगेंद्र कुमार, जसपाल राणा, सतीश कुमार, नरेंद्र पंवार, आजाद धामा, अशोक चौहान और पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें