बड़ौत (बागपत)।
पिछले कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बुरा हाल हो चला है। बुधवार को पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। पड़ रही गर्मी से पूरे दिन लोग घरों मेें दुबके रहे। इतना ही नहीं दस बजे से ही बाजार मेेें सन्नाटा छाया रहा। पूरे दिन गर्मी के चलते ऐसा लग रहा था कि मानों आसमान से आग बरस रही है। बाजारों में सामान खरीदने के लिए आने वाली महिलाएं व युवतियों भी अपने शरीर को हल्के कपड़ों से ढके हुए दिखाई दी। दूसरी तरफ अंधाधुंध विद्युत कटौती ने भी लोगों की समस्याएं बढ़ा दी। बिजली नहीं आने के कारण लोगों के घरों पर रखे इंवार्टर ठप हो गए। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ब्यूरो