फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या पर शोक संवदेना देने पहुंचे जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हाजी अनीस कुरैशी के बेटे शाकिब की मौत के बाद रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कश्यप चौपाल के नजदीक उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें शोक संवेदना दी। वहां लोगों ने इस मामले मेें पुलिस की लापरवाही की शिकायत की तो जयंत ने एसपी से मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने परिवार को बृहस्पतिवार को दिल्ली बुलाया और आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

जयंत चौधरी से लोगों ने कहा कि पुलिस शाकिब की मौत की वजह नाले मेें गिरना बता रही है, जबकि कॉल डिटेल के अनुसार उसे बुलाकर हत्या की गई है। इस पर जयंत चौधरी ने एसपी से फोन पर बातचीत कर मामले को गंभीरता से लेने को कहा और लोगों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। जयंत चौधरी ने परिजनों को बृहस्पतिवार को अपने आवास पर दिल्ली बुलाया है, जहां पर वह अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस मौके पर हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, सभासद डा. इरफान मलिक, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय तोमर, रालोद नेता अश्वनी तोमर, अमीन नगर सराय के चेयरमैन मांगेराम, सुरेश राणा, सुखवीर सिंह गठीना, विकास बछौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें