बागपत। औषधि निरीक्षक ने शहर के दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर औचक निरीक्षण किया और छह दवाओं के नमूने लिए। ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि सबसे पहले वह रोशन मेडिकल पर पहुंचे और वहां दवा के नमूने लिए। इसके अलावा राहुल मेडिकल स्टोर से भी दो दर्द निवारक दवाओं के नमूने लिए गए। रटौल स्थित पात्रीवाल मेडिकल स्टोर से पेट दर्द और उल्टी की दवा के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रटौल में स्टोर संचालक द्वारा दवा का बिल न देने पर उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। इसके अलावा वैरायटी और ग्लोबल मेडिकल स्टोर संचालक छापेमारी के दौरान शटर बंद करके चले गए थे। इन्हें अभिलेख दिखाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर बदलते मौसम को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया है।