फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इदरीशपुर में विद्युत कटौती से मचा हा-हाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव में अघोषित विद्युत कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। एक-दो घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। बिजली न आने से खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले से दस दिन से विद्युत कटौती की जा रही है। एक से दो घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है और वह भी किस्तों में। बिजली न आने से खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। गन्ना बुवाई का समय चल रहा है। लेकिन बिजली नहीं आने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं गांव में भी पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा यदि शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इनमें पप्पू, सोराज, वीरेंद्र, राजेंद्र, ओमवीर, हरेंद्र, सतपाल, महीपाल, राहुल, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें