ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
फोटो संख्या- 10
दोघट (बागपत)।
फौलादनगर गांव में एक माह से बिजली का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि फौलादनगर गांव में मिलाना मार्ग पर एक माह से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए तरस गए है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। आधे गांव में बिजली सप्लाई ठप पड़ी है और ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर सोमीन, शोएब, मुमताज, नूरद्दीन, ताहिर, जावेद, दरयाव, रहीसू, राजीव, अली हसन, प्रकाशों, इरफान, साकिर, कल्लू, कासिम, नासिर आदि मौजूद रहे।