फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में काटता है %डेंगू’ का मच्छर, सावधानी बरतने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्मी में डेंगू मच्छर का डंक तेजी से वार करता है। डेंगू से पीड़ित हो जाने पर जान जाने का भी खतरा रहता है। लोगों को इससे बचाव केवल घरों में साफ-सफाई है। सामान्य बुखार को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। डॉक्टरों से जांच के बाद उपचार के बाद ही दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता है। सामान्य वायरल की चपेट में तो लोग है ही इसके साथ-साथ डेंगू बुखार होने का भी खतरा प्रबल होता है। क्योंकि यह मौसम ऐसा है जिसमें डेंगू मच्छर तेजी के साथ पनपता है। इनका ठिकाना साफ-सुथरी जगह रहता है। दिन में लोगों को डेंगू का मच्छर काटता है। अन्य मच्छरों के मुकाबले इसका साइज थोड़ा बड़ा होता है। दिन भी इससे ज्यादा एतियात बरतने की जरूरत है। घरों में नियमित साफ सफाई और कहीं भी पानी को नहीं रुकने देना चाहिए। क्योंकि इन जगहों पर ही मच्छर बैठता है। सीएचसी बागपत के मेडिकल अफसर डॉ. विकास ने बताया कि डेंगू के बुखार से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। घरों में कहीं भी पानी को एकत्र नहीं रहने देना चाहिए। इससे कोई मच्छर उस पर पनपे। पीने के पानी को हमेशा ढककर रखना चाहिए। सामान्य बुखार होने पर भी डॉक्टर से सही प्रकार से उपचार कराएं। नियमित बुखार है तो उसकी जांचे कराएं।

डेंगू बुखार के लक्षण
तेज सिरदर्द और बुखार को हाना
मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द
- आंखों के पीछे दर्द होना
- जी मिचलाना एवं उल्टी होना
- गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना

डेंगू मच्छर के ठिकाने
घरों के अंदर या आसपास रूके हुए साफ पानी में
कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन
फ्रीज की ट्रे, फूलदान
नारियल का खोल, टूटे बर्तन और बेकार टायर

डेंगू बुखार से बचाव के लिए बरते सावधानियां
सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा बताया कि डेंगू मच्छर से बचाव के लिए पानी के पानी से भरे हुए बर्तन और टंकी को ढक कर रखे। कलर के पानी को खाली करके सूखा दें, उसके बाद पानी भरे। यह मच्छर दिन में काटता है। ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह ढके। डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासिटामॉल ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें