मेधावियों ने प्रदर्शनी में बनाए मॉडल
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के पैरा माउंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।
नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा विकसित होती है। सभी स्कूलों में समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के मॉडल पेश किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें रश्मि, संदीप, चित्रा, पूर्व सभासद अश्वनी मानव, बिजेंद्र सिंह, व्रिमेश आर्य, नीरज उर्फ नीनू आदि मौजूद रहे।