बागपत। सीबीएसई की निरस्त हुई 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा बुधवार को जिले के 10 केंद्र पर हुई। इसमें 802 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। करीब 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिले के 10 केंद्रों में सीबीएसई की निरस्त हुई 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। बुधवार को इन केंद्रों पर अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई । सुबह 10:30 बजे परीक्षा शुरू हुई थी जो डेढ़ बजे समाप्त हो गई। परीक्षा कक्ष से बाहर निकले भानुप्रताप ढाका ने कहा कि पहले वाला अर्थशास्त्र का पेपर आसान था, इस बार थोड़ा हार्ड आया था। तालिब ने कहा कि अच्छा पेपर गया है, लेकिन थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ी। श्रद्धा ने कहा कि पहला पेपर भी आसान था और ये पेपर भी अच्छा गया है। काजल ने कहा कि पेपर शानदार गया है। रिजल्ट अच्छा जाएगा। उन्होंने पेपर की तैयारी अच्छी की । बोर्ड परीक्षा के कोआर्डिनेटर एमके गुप्ता ने कहा कि सभी जगह शांतिपूर्ण परीक्षा हुई है। जिले में 302 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पूर्व में 38 छात्र अनुपस्थित रहे थे, करीब-करीब इतने ही छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हुए।