दोघट (बागपत)।
गाजियाबाद में हुई प्रथम उप्र यू-17 कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब टीकरी की बालिका टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं बालक वर्ग की टीम ने लोनी में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
कोच मदन पाल राठी ने बताया कि 14 से 15 अप्रैल तक चली चैंपियनशिप में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब टीकरी की बालिका टीम ने भाग लिया। टीम में मीनाक्षी, प्रियंका, अंशु, निक्की, मोनिका, अंकुश, विन्नी, रिया आदि रही। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और कई टीमों को आसानी से हराया। फाइनल मुकाबले में टीकरी की बालिका टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को 23-13 अंक से हराकर चैंपियनशिप जीती। सोमवार को कस्बे में आपकी अपनी समिति ने समारोह कर विजेता टीम को समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही बालिका और बालक वर्ग टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया। कोच मनोज कुमार ने बताया कि बालक वर्ग की टीम भी लोनी में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल कर लौटी है। इस टीम में बादल, अनुज, जयंत, राजा, विक्की, सौरव, राजन, अभिषेक, प्रिंस, शनि, विकास, रितिक, अर्पित, वंश, गोल्डी आदि रहे। इस मौके पर सौरव राठी, सोनू राठी, बिल्लू राठी, मोनू आदि रहे।