फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का आवागमन रोका, आज आएंगे सीजीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निर्माणाधीन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुंडली से बागपत तक बढ़ रही वाहनों की संख्या पर ब्रेक लगा दिया है। निर्माण कार्य प्रभावित होने और हादसों के खतरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर आवागमन रोका है। 20 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। मंगलवार को एनएचएआई के सीजीएम डॉ. बीएस सिंगला निर्माण निरीक्षण करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे का निर्माण अधूरा है, लेकिन सोनीपत के कुंडली से बागपत तक वाहनों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। सोनीपत के सेवली में निर्माणाधीन टोल प्लाजा का कार्य प्रभावित हुआ, इसके अलावा कुंडली और बागपत में यमुना के पुल पर भी निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर बागपत और सोनीपत के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। कुंडली के अलावा मवी कलां में वाहन रोके जा रहे हैं। उधर, मंगलवार को एनएचएआई के सीजीएम डॉ. बीएस सिंगला एक्सप्रेस-वे का भ्रमण करेंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 20 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते सीजीएम निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए आ रहे हैं।

किशोर की हो चुकी मौत, हादसों का खतरा
बागपत। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या बढ़ जाने से हादसों का खतरा बना रहता था। मवी कलां गांव के निकट ट्रैक्टर लेकर एक्सप्रेस-वे पर घूमने के लिए गए किशोर की मौत हो गई थी, जबकि पांच बच्चे घायल हो गए थे। सेवली में कई वाहन पलट चुके हैं, इसके चलते वाहनों का आवागमन रुकवाया है। इसके अलावा निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन


पर्यटक स्थल बन गया है एक्सप्रेस-वे
बागपत। मवी कलां गांव के निकट और चांदीनगर क्षेत्र में लोग एक्सप्रेस-वे पर घूमने के लिए निकलते हैं। लोगों के लिए यह घूमने की जगह बन गया है। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर लगाए गए मोनोसैट के साथ लोग तस्वीरें खिंचवाकर सोशल साइट पर साझा कर रहे हैं।

बागपत के हिस्से में 20 किमी
बागपत। एक्सप्रेस-वे के बागपत के हिस्से में करीब 20 किमी का टुकड़ा है। 11 गांव की जमीन का अधिग्रहण किया। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इससे पहले ही कार्य में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें