बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। जिस विभाग से संबंधित जो योजना है उसके संबंध में जो क्षेत्र है वहां जाकर जन-जन तक योजना पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलेगा। कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी बनाए हैं।
डीएम ने बताया 14 अप्रैल को होने वाली आंबेडकर जयंती के लिए डीआईओ, 28 अप्रैल को स्वच्छ भारत ईओ, 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस होगा इसके नोडल डीएसओ, 24 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के डीपीआरओ, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस के परियोजना निदेशक डीआरडी और अधिशासी अभियंता विद्युत, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस के सीएमओ, दो मई को किसान कल्याण दिवस के जिला कृषि अधिकारी, पांच मई को आजीविका दिवस का आयोजन होगा। इसके नोडल उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रधानाचार्य आईटीआई होंगे। डीएम ने कहा नोडल अधिकारी जिम्मेदारी से इन दिवस को मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती न्याय दिवस के रूप में सरकारी दफ्तरों और अन्य स्थानों पर मनाई जाएगी। जिला मुख्यालय पर विकास भवन के कर्मचारियों के लिए विकास भवन सभागार में तथा कलक्ट्रेट कर्मचारियों के लिए कलक्ट्रेट सभागार में जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान सीडीओ चांदनी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, पीडी एमएम पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत को दी जिम्मेदारी
बागपत। ग्राम स्वराज अभियान के चलते सीडीओ चांदनी सिंह ने बीडीओ और सभी एडीओ पंचायतों को गांवों में कार्य कराने की जिम्मेदारी दी। बीडीओ छह ग्राम पंचायतों के संतृप्त करण एवं सभी पंचायतों में प्रतिदिन कराए कार्यक्रमों का अनुश्रवण कर कार्यालय को अवगत कराएंगे। सभी एडीओ पंचायत छह ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन की जाने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना बनाकर डीपीआरओ कार्यालय में 13 अप्रैल को सूचना देंगे। सीडीओ ने निर्देश दिए की अपने-अपने विकास खंडों की चयनित एक-एक ग्राम पंचायत को समस्त योजनाओं से संतृप्त कराते हुए विकास खंडों के प्रत्येक गांव पंचायतों में रैली, गोष्ठी, रात्रि चौपाल, सुबह और शाम के कार्यक्रम, ट्रिगरिंग, निर्मित शौचालयों पर यूनिक कोर्ड और जीयो टैगिंग कराना सुनिश्चित करेंगे।