फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कर्मियों ने प्रदर्शन कर एक घंटे हड़ताल रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एलआईसी कर्मियों का सप्ताह में पांच कार्य दिवस करने, बीमा किस्त पर जीएसटी खत्म कराने आदि मांगों को लेकर बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एक घंटे हड़ताल की।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त मोर्चा प्रथम श्रेणी अधिकारी व तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के आह्वान पर दिल्ली रोड स्थित विभागीय कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रदर्शन कर एक घंटे हड़ताल भी रखी। संगठन के कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच कार्य दिवस, शीघ्र वेतन दिलाने, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में भर्ती कराने, बीमा किस्त पर जीएसटी खत्म करने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र और सचिव प्रद्युमन कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण कतई सहन नहीं किया जाएगा। संगठन कर्मचारियों के हितों में काम कर रहा है। इसमें उपेंद्र सिंह, प्रद्युमन सिंह, अक्षय जैन, किशन लाल, देवेंद्र, राजकिशोर शर्मा, नीरज कुमार, सुमित, रवि जैन, विजय, निशाद, संदीप, पल्लव गुप्ता, सुधीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें