बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल के सैकड़ों बच्चे बुधवार को जैनाचार्य सागर महाराज के आश्रम दिल्ली रोड पर पहुंचे और जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत समझे। जैनाचार्य ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
स्कूल चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा के नेतृत्व मेें स्कूली बच्चे जैनाचार्य सागर महाराज के आश्रम में पहुंचे। छात्रों ने मंदिर में दर्शन के उपरांत जैन धर्म के पंचशील सिद्धांतों को जाना। जैनाचार्य ने छात्रों को सत्य के रास्ते पर चलने का आह्वान किया और मेहनत कर पढ़ाई करने की अपील की। प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार ने छात्रों को महावीर स्वामी के जीवन के विषय में समझाया। इस अवसर पर रुपाली सैनी, पूजा गोयल, प्रियंका जैन, दीपिका, मोनिका, मंजीता, नूपुर, कविता आदि रही।