फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पुसार-गांगनौली मार्ग दो घंटे रखा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में गन्ना समस्या को लेकर किसानों ने पुसार-गांगनौली मार्ग दो घंटे जाम रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस से किसानों की नोकझोंक हुई। मिल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दोघट में भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी के सामने किसानों ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां आडी तिरछी खड़ी कर पुसार-गांगनौली मार्ग जाम कर दिया। मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। इससे जाम फंसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। किसानों ने कहा दोघट में भैंसाना चीनी मिल के पांच गन्ना क्रय केंद्र है। सभी पर सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां कम भेजी जा रही है। खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। सीज समाप्त होने को है। किसान सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिल द्वारा अभी तक चालू गन्ना सत्र का भुगतान भी नहीं किया है। किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है। मिल मालिक किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जाम की सूचना पर दोघट एसओ चितवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने जाम नहीं खोला। किसानों ने कहा जब तक मिल के जीएम किसानों के बीच आकर समस्या का समाधान नहीं करते है, तब तक जाम नहीं खुलेगा। पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने फोन पर मिल के जीएम से बात की। जीएम ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिस पर किसान भड़क गए। दो घंटे बाद मिल के क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक अनिल डबास किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने कहा यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से जाम लगा देंगे, जाम खोल दिया। इसमें बाबू राम, अशोक, अब्बास, विकास पंवार, नरेंद्र, भगत, सुरेंद्र, राजीव, रविंद्र, धीरज, प्रेमपाल, जोगेंद्र, हरिकिशन, सुधीर पंवार, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें