बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। मंडलीय अध्यक्ष रामपाल सिंह और बिजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सरकार ग्रामीण डाक सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अगस्त में हड़ताल के दौरान लिखित समझौता हुआ, सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है, इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शीघ्र ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 मार्च को प्रधानमंत्री आवास पर घेराव कर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसमें बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सोहनवीर, संतराम, सतबीर, रामेश्वर सिंह, सतेंद्र, श्याम सिंह, सुरेंद्र, जगवीर सिंह आदि रहे।