मां अंबा कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा 21 से
बिनौली (बागपत)। मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज ग्वाली खेड़ा में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष की 21 फरवरी को, बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की 22 फरवरी को और बीए तृतीय एवं बीएससी तृतीय वर्ष की खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 फरवरी को कॉलेज परिसर में होगी।