छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं
बड़ौत (बागपत)। विजयीभव विद्यापीठ स्कूल कोताना रोड पर शनिवार को मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
शिविर का शुभारंभ चेयरमैन सतीश मान ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि अब बेटियां बेटों से भी आगे निकलकर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसके बावजूद बेटियों को कम आंका जाता है। ऐसा करना ठीक नहीं है। प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को चाकू से होने वाले वार और रोकने का तरीका सावधानी पूर्वक सिखाया गया।
शिविर में हिंद कराटे एकेडमी के कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि यदि कोई तमंचा सीने पर तान देे तो इस कठिन परिस्थिति में भी मार्शल आर्ट से तमंचाधारी एक ही वार में धूल चाट सकता है। छात्राओं को लाठी, तलवार, कराटे, ताइक्वांडो, जूडो आदि का प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण में गौरीशंकर, खुशबू चौहान, शिवारती, रेखा, ज्योति, मीनाक्षी, अंकित कुमार, विशाल कुमार, कुलदीप, राजा चौधरी आदि रहे।