फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त ने मनरेगा मामले में बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मनरेगा के तहत चार ब्लॉकों में हुए लाखों के गोलमाल की जांच उच्च स्तर से चल रही है। संयुक्त विकास आयुक्त ने बागपत और बड़ौत बीडीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत बागपत, बिनौली, पिलाना और खेकड़ा ब्लॉक में लाखों रुपये का गोलमाल हुआ था। बागपत ब्लॉक के एपीओ हरीश गहलौत के खिलाफ परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने गोलमाल का मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में दो-दो बार जिला स्तर पर जांच हो चुकी है। संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्रा की ओर से बड़ौत के बीडीओ प्रेम सिंह और बागपत के बीडीओ अमित कुमार को नोटिस जारी किया गया। बागपत बीडीओ को 20 फरवरी और बड़ौत बीडीओ 16 फरवरी को स्पष्टीकरण देना होगा। संयुक्त विकास आयुक्त ने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथियों में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो आरोप सिद्ध मानते हुए इसकी रिपॉर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।

कागजों में होता रहा काम
तीनों ब्लॉक में ह्यूम पाइप, तालाबों की खुदाई, सहित विभिन्न कार्य मनरेगा के तहत हुए थे। कुछ स्थानों पर कागजों में ही निर्माण दिखाया गया। निम्न स्तर के पाइप लगा दिए गए। शिकायत की गई थी कि बीडीओ ने बिना जांच पड़ताल किए इसका भुगतान कराया है। बागपत ब्लॉक के तत्कालीन एपीओ हरीश गहलौत पर मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम फर्म बनाकर उसे विकास कार्यो का भुगतान फर्जी तरीके से कराया गया। फाइलों में सभी कार्य होते रहे और उनका भुगतान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें