फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तारीख स्थगित होने से गरीब परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गरीब बेटी की शादी कराने की योजना बनाई । बागपत जनपद में नौ फरवरी को इसकी तिथि दी। जिन गरीब बेटियों की शादी होने थी, उनके घर मेहमान आ चुके हैं और कढ़ाई चढ़ चुकी है, अचानक शादी की तिथि स्थगित करने पर पात्र गरीब लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बागपत जनपद में 100 गरीब बेटियों की शादी का लक्ष्य रखा। उनके फार्म भी भरा लिए हैं। इसमें 20 हजार रुपये गरीब बेटी के परिवार के खाते में जाएगा और 15 हजार रुपये बेटी की डोली उठने से पूर्व बर्तन, जेवर और अन्य उपहार के रूप में दिए जाएंगे। इन गरीब कन्याओं की शादी नौ फरवरी को होनी तय थी। इदरीशपुर गांव के नूर हसन की दो बेटियों की शादी होनी थी। तराबू की एक, अब्दुल हसन की एक व पप्पू की दो बेटियों की शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि उनके यहां शादी की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। मेहमान आ चुके हैं और कढ़ाई चढ़ चुकी है, लेकिन बृहस्पतिवार शाम अचानक अधिकारियों ने शादी की तिथि आगे बढ़ा दी। इसे लेकर पात्र गरीब बेटियों के परिजन परेशान है और वे अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद में पहले 100 गरीब बेटियों की शादी का लक्ष्य रखा और अब 251 गरीब बेटियों का लक्ष्य बागपत को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें