फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। एससी का प्रमाणपत्र नहीं बनाने को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में कोरी समाज के लोग एकजुट हुए। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रशासन की ओर से समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाए गए थे। जिनको निरस्त कर दिया गया है। जिस कारण समाज के युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत पहुंच रही है। भगवती देवी ने बताया कि उसका और परिवार के अन्य लोगों का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बना हुआ है, लेकिन उसके लड़के का सर्टिफिकेट बनाने में बाधा पहुंचा रहे हैं। यह हाल समाज के सभी युवाओं का है। भाजपा नेता अमरपाल कोरी ने बताया कि आठ जनवरी को प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने इसके लिए शासनादेश जारी किया गया है। उसके बाद भी जिला स्तर पर प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे है। एडीएम लोकपाल सिंह ने उनके बीच पहुंचकर पांच दिन में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। मैनेजर नत्थू सिंह, गुलबीर, प्रधान इंद्रपाल कोरी, चौधरी ओमप्रकाश, प्रदीप, रामनिवास, सोनू, गुरमीत, ओमप्रकाश, अरविंद, अमित, विपिन, बिजेंद्र, चंद्रमोहन, बबली, बॉबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें