फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हड़ में दोनों पक्ष आमने-सामने भूख हड़ताल पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
कान्हड़ में दोनों पक्ष आमने-सामने भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन

- बाईपास की जमीन की पैमाईश को लेकर बना है विवाद

अमर उजाला ब्यूरो
दोघट। कान्हड़ गांव में बाईपास की जमीन की पैमाईश के को लेकर दो पक्ष आमने-सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। एक पक्ष बृहस्पतिवार तो दूसरा पक्ष शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठ गया। सतीश के परिवार की दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। वहीं पास ही में चार और परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कान्हड़ में बृहस्पतिवार को रास्ते के मामले को लेकर सतीश का परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गया था। लेकिन देर शाम ग्रामीणों और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद धरने से उठ गए थे। सुबह फिर दोबारा यह परिवार तो भूख हड़ताल पर बैठ गया। लेकिन रास्ता बंद होने से कई परिवारों के घरों का पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया। इस पर चार और परिवार उनके सामने कुछ ही दूरी पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इनमें सत्तो, बिजेंद्र, प्रमोद, बबलू, सुधीर, संजो, राकेश, ब्रिजेश, ब्रह्मवती, गौरव, सौरव, पूजा, अंजलि, राहुल, अरूण, रीना, निकिता, सागर, निकिल, विधि, दीपिका, तनवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश पक्ष का कहना है कि यदि उन्हे जबरन उठाने का प्रयास किया गया तो इसे सहन नहीं करेंगे। वहीं दूसरे परिवार भी अडे़ रहे। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार का कहना है कि दोनों ही पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें