फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के रुपये मांगने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पोस्टमार्टम हाउस से दो शवों को घर पर ले जाने के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में घिरे शव वाहन चालक को क्लीन चिट मिल गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस ने कहा इसमें चालक की कोई गलती नहीं है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ककड़ीपुर गांव के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के उमरपुर निवासी मोहसिन और उसकी बुआ शम्मो निवासी कांधला की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शवों को परिजन घर पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों ने शव वाहन चालक पर दोनों शवों को घर ले जाने के लिए दो हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस दौरान वहां पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए थे। आरोपी चालक ने उनको भुगतने की धमकी दी । यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया था। बाद में आरोपी चालक शवों को लेकर उनके घर पर चला गया । यह मामला अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने शव वाहन चालक पर रिश्वत मांगने के लगाए आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि चालक ने किसी से रिश्वत नहीं मांगी है। बल्कि विभाग के कुछ लोगों ने साजिश के तहत यह सब कुछ कराया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। सीएमएस ने कहा इस मामले में मृतकों के परिजनों और अन्य लोगों से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें