फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात-हिमाचल प्रदेश की जीत पर भाजपाईयों ने मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हुई जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा की अध्यक्षता में नगर पालिका परिसर में खुशियां मनाई। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब थिरके और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जीत है। पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा की जनहित के लिए कार्य किया है। इसमें जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, बिजेंद्र शर्मा, जसवीर सोलंकी, राजन जैन, सचिन जैन, आदेश राणा, अंकुर तोमर, अमित राठी, विश्रूत मित्तल, मनोज विश्नोई, आलोक आर्य, अर्चित, सेंकी, राकेश जैन, अनुज जैन, ललित जैन भूरा, कालूराम रूहेला, नितिन जैन, चिराग जैन, कुलदीप कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें