फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ गौतम ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से शुभारंभ किया। इसमें बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ गौतम ने जीती।
स्कूल को डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया सीनियर बालक वर्ग की 100 मी दौड़ में मुकुल प्रथम, रितिक द्वितीय, आदित्य तोमर और हर्षित तोमर संयुक्त रूप से तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में तनिशका प्रथम, प्रिंसी द्वितीय और नेहा तृतीय रही। बालक वर्ग की 200 मीटर रेस में दीपक राठी प्रथम, अरविंद द्वितीय और आदित्य तोमर तृतीय, बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, रीतु द्वितीय, इशा और सलोनी संयुक्त रूप से तृतीय रही। बालिका वर्ग की 400 मीटर रेस में खुशी प्रथम, रूबी द्वितीय और प्रिंसी तृतीय, बालक वर्ग में गौतम प्रथम, अजय द्वितीय, रोहित और निशांत तृतीय रहे। 800 मीटर बालक वर्ग रेस में गौतम प्रथम, विशाल द्वितीय और सूरज तृतीय रहा। इसके अलावा रस्सी खींच, रेबिट रेस, फॉग रेस, बैलून पंपिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित राणा, निदेशक शरण शर्मा और गौरव शर्मा ने दीप जलाकर और फीता काटकर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मार्च पोस्ट, देशभक्ति कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या के अलावा ब्राजील डांस, रिमिक्स डांस, हरियाणी डांस, लोकनृत्य, जुम्बा डांस, अरेबिक संगीत और समूह गान की प्रस्तुति देकर समां बांधा। मुख्य अतिथियों ने मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन उपप्रधानाचार्य अरुण शर्मा, दीपा चौहान और रुपाली सैनी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें